सीएम योगी ने मां की अर्थी को दिया कंधा, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे, हरिद्वार में किया गया अंतिम संस्कार

बेख़ौफ़ किरण
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। मां के अंतिम दर्शन करने के बाद सीएम योगी रो पड़े और उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ा कर उनको अंतिम विदाई दी।
आपको बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार से पहले घर पर अंतिम रस्में हुईं, फिर सुबह अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए निकली। इस दौरान मां के अंतिम दर्शन कर सीएम योगी रो पड़े, उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले वे रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे, उन्होंने खाना भी नहीं खाया।
सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर सुबह करीब 11-30 बजे हुआ। सीएम योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन ने मां को मुखाग्नि दी। योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की और प्रणाम किया। अंतिम संस्कार में यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यूपी भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी शामिल हुए।

91वर्ष की आयु में हुआ योगी की मां का निधन
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और शुक्रवार सुबह करीब 10रू45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *